बेगुसराय, दिसम्बर 29 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। चमथा-तीन पंचायत के गोपालपुर में सोमवार की अहले सुबह अलाव की चिंगारी से मवेशी की बथान में लगी आग से उसमें बंधी कुल आठ भैंस बुरी तरह झुलस गई। इनमें एक भैंस की मौत हो गई जबकि अन्य सभी भैंसों की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। इस घटना से पीड़ित पशुपालक दिनेश राय के परिवार में मातम सा पसरा है। घटना के बाद मोबाइल वेटरनरी यूनिट की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग में झुलसी सभी भैंसों का उपचार किया। टीम में एमवीयू सहायक प्रवीण कुमार, चमथा पशु चिकित्सा प्रभारी डॉ. कुंदन कृष्णन, एमवीयू चिकित्सक बिट्टू टंडन आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.