साहिबगंज, अप्रैल 1 -- बरहेट। प्रखंड क्षेत्र के लोगाय गांव में बीते दिनों तालामय हेंब्रम का घर आग लगने से पूरा घर जलकर राख हो गया था। मंगलवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी, जिला परिषद सदस्य जेठा मुर्मू, मुखिया सह झामुमो नेता देव सोरेन,समदा सोरेन ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी ने पीड़ित परिवार को कपड़ा, 50 किलो चावल, बर्तन ,दाल, सब्जी ,तेल आदि राहत सामग्री के अलावा कुछ राशि पीड़ित परिवार को दिया। साथ ही आपदा प्रबंधन से मिलने वाले लाभों को लेकर लाभ दिलाने का आवशासन दिया। मौके पर झामुमो सक्रिय कार्यकर्ता समदा सोरेन, लड्डू भगत, नीमा चंद मुर्मू,राकेश बेसरा, बाबूराम हेंब्रम, चुन्नू मरांडी, दुर्गा सोरेन, सफल हांसदा के अलावा दर्जनों लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.