औरंगाबाद, फरवरी 23 -- दाउदनगर , संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र के शमशेरनगर वन विहार में लगी आग से कई लोगों को नुकसान हुआ है। इसकी सूचना मिलते ही सीओ शैलेंद्र कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर राहत पहुंचाने की व्यवस्था की। अग्निपीड़ित परिवारों को पॉलिथीन शीट और 50 किलो चावल उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा सहायता राशि भी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...