बक्सर, अप्रैल 2 -- बक्सर। रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से कुछ दिन पूर्व राजपुर क्षेत्र के दरियापुर गांव में लगी भीषण आगलगी में पांच परिवारों का घर, पालतू जानवर एवं घर में रखे सभी सामान जलकर राख हो गए थे। इसे ध्यान में रखते हुए सोसायटी की आपदा टीम ने दरियापुर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लेने के बाद पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। सचिव डॉ श्रवण कुमार तिवारी ने बताया कि ललन राम, रामलाल राम, संतोष राम, विकास राम, माया देवी सहित पांच परिवारों को अगलगी में भारी नुकसान हुआ है। सोसायटी पीड़ित मानवता की सेवा में सदैव तत्पर रहनेवाली संस्था है। अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री दिया गया। इस मौके पर रेडक्रॉस सचिव डॉ.श्रवण कुमार तिवारी, उप चेयरमैन सौरभ तिवारी, राज्य प्रतिनिधि सचिन कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.