गोपालगंज, फरवरी 18 -- गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि थावे थाने के लक्षवार रेलवे लाइन के किनारे स्थित गांव में बुधवार को अगलगी में एक झोपड़ीनुमा आवासीय घर जल कर राख हो गया। अग्निपीड़ित इसी गांव का शुड्डू कुमार पंडित है। आग लगने का कारण बीड़ी पीकर फेंकना बताया गया है। अगलगी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के अग्निक सुमित कुमार व मंटू कुमार ने किसी तरह आग पर काबू पाया। अगलगी की इस घटना में घर में रखे कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर, अनाज सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी प्रेमचन्द्र राम ने बताया कि घटना की जानकारी स्थानीय अंचल कार्यालय को दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.