कटिहार, फरवरी 17 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत के नया हाट में रविवार की देर शाम लगी भीषण आग की घटना के दूसरे दिन सोमवार को हाट में सन्नाटा पसरा रहा। जहां रोजाना खरीदारी को लेकर चहल-पहल रहती थी, वहां आज सिर्फ जली हुई दुकानों का ढांचा, राख और धुएं की गंध बची है। सोमवार सुबह से ही पीड़ित दुकानदार और स्थानीय लोग हाट पहुंचकर अपने-अपने नुकसान का जायजा लेते दिखे। कई दुकानदार जली हुई दुकानों के बीच बचे-खुचे सामान को ढूंढते रहे, लेकिन अधिकतर के हाथ निराशा ही लगी। दुकानदारों का कहना है कि दुकान में रखा पूरा स्टॉक, नकदी, कागजात और जरूरी सामान जलकर खत्म हो गया। कई दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर सामान मंगाया था, अब नुकसान के बाद परिवार चलाने की चिंता सताने लगी है। इधर, प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन और सूची तैयार करने की बात कही गई...