जहानाबाद, अप्रैल 5 -- घोसी, निज संवाददाता अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी प्रभा कुमारी के निर्देश पर घोसी थाना क्षेत्र के कई इलाकों में शनिवार को अग्निशमन कर्मियों के द्वारा आग से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के डहरपुर, लखवार, नौसहारा, मोसिम सराय समेत कई इलाकों में अग्निशमनकर्मी घूम- घूम कर लोगों को गर्मी के दिनों में होने वाली अगलगी की घटना से बचाव के उपाय बताए गए। जिसमें लोगों को आग लगने के बाद बरतने वाले सावधानियां और नुकसान को कम करने को लेकर तकनीक की जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.