गढ़वा, अप्रैल 15 -- गोदरमाना, प्रतिनिधि। रंका थाना अंतर्गत भंवरी ग्राम में बिंदेश्वर यादव के खेत के खलिहान में रखे गेहूं में आग लगाने की घटना सामने आई है। घटना रविवार देर रात की है। घटना में करीब 80 बोझा गेहूं जलकर राख हो गया। पीड़ित ने मामले में थाने में लिखित आवेदन दिया है। आवेदन के आलोक में पुलिस अनुसंधान कर रही है। घटना के संबंध में भुक्तभोगी बिंदेश्वर ने बताया कि 3 दिन पहले महुआ चुनने को लेकर अर्जुन यादव की पत्नी सुगिया देवी से विवाद हुआ था। उसका महुआ का पेड़ का महुआ उसके गेहूं लगे खेत में लगातार गिर रहा था। उससे उसे नुकसान हो रहा था। उसकी को लेकर विवाद चल रहा था। खेत में लगे गेहूं फसल को पांच दिन पहले महुआ चुनने के क्रम में रौंद दिया गया था। उससे उन्हें नुकसान हुआ। उसे लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान फसल में आग लगाने की धमकी दी गई थी। उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.