गढ़वा, दिसम्बर 5 -- डंडई, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के डंडई गांव में महिला सविता कुंवर का होटल और एक किरान दुकान में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी, जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना गुरुवार की आधी रात की है। सविता पिछले साल से गांव में ही होटल और किराना दुकान एक साथ चला कर किसी तरह जीविकोपार्जन कर रही थी। अगलगी की घटना में महिला का डेढ लाख रुपए से भी अधिक का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर फटने की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल पर पहुंचे। आग की लपटें इतनी तेज थी कि उसके पास जाने का लोग हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। बाद में ग्रामीणों ने पास ही कमलेश मेहता का गुमटी को किसी तरह बचा लिया। भुक्तभोगी महिला ने बताया कि घटना में लगभग डेढ़ लाख रुपए के आसपास की क्षति हुई है। सविता ने इस मामले की लिखित शिकायत स्थानीय थाना में की । मौके पर पहुंचे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.