पूर्णिया, मार्च 8 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा प्रखंड के बरदेला पंचायत के वार्ड नम्बर 05 बंसी तरौनी में अगलगी की घटना में तीन अलग-अलग परिवारों के तीन घर जलकर राख हो गए। बताया जाता हैं कि गांव के सुभाष राय के घर में खाना बनाने के दौरान आग की चिंगारी से बांस फूस की बनी टाट में आग लग गई। जब तक घर के लोग कुछ समझ पाते कि आग ने उस घर को आपने आगोश में ले लिया और देखते ही देखते तेज लपटों ने बगलगीर के घर को भी चपेट में ले लिया। जिसमें राजकिशोर राय व नवल किशोर राय के घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पाकर अग्निशमन सेवा की टीम जब तक पहुंचती तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। पीड़ित ने घटना कि सूचना धमदाहा थाना एवं अंचल कार्यालय को दे दिया हैं। इस संबंध अंचल अधिकारी कुमार रविंद्र नाथ ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को जांच कर प्रतिवेदन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.