सीवान, दिसम्बर 25 -- सिसवन। चैनपुर ओपी क्षेत्र के बिरती गांव में आग लगने से लाखों रुपया मूल्य की संपत्ति जल कर राख हो गई। अगलगी की घटना जामदार महतो के पुत्र उपेंद्र महतो के घर में लगी थी। मिली जानकारी अनुसार मंगलवार की रात घर में सिलेंडर से खाना बन रहा था तभी घर में आग लग गई। आग लगी की घटना में कपड़ा अनाज व घर में रखे अन्य सामान जलकर राख हो गयी। पीडित परिवार ने सीओ और चैनपुर ओपी को लिखित आवेदन दी है सीओ पंकज कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मचारी से रिपोर्ट की मांग की गई है। उचित मुुआवजा दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...