गढ़वा, मार्च 28 -- चिनिया, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय निवासी प्रभंजय कोरवा के घर में शुक्रवार की सुबह 10 बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते घर का एक हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो गया। वहीं घर के पास सटे खलिहान में काटकर रखे गए सरसों, अरहर, चना और मटर की फसल भी जलकर खाक हो गई। सूचना पर पहुंचे अंचलकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंच जायजा लिया। आग की चपेट में आने से घर के अंदर रखा सारा सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया। परिवार को अगलगी की घटना में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अगलगी की घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचे मशीर अंसारी, राम धवल कोरवा, सीताराम कोरवा, रामप्रवेश कोरवा, धर्मेंद्र सिंह और मुनारी कोरवा सहित अन्य लोग आग बुझाने में लग गए। जबतक आग पर काबू पाया जाता तब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.