बिहारशरीफ, मार्च 23 -- अगलगी: 2024 में सिलाव में 8, तो नूरसराय में हुईं 6 घटनाएं अगलगी का डेंजर जोन बन गये हैं सिलाव और नूरसराय एक मनुष्य तो 6 मवेशी को भी गंवानी पड़ी थी जान फोटो: आग: गांव के खलिहान में लगी आग। (फाइल फोटो) बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। गर्मी आते ही आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। पिछले साल 2024 में जिले में आग लगने की 67 घटनाएं हुईं। इनमें एक व्यक्ति को जान गंवानी पड़ी थी। साथ ही, छह मवेशियों की भी जलकर मौत हो गयी थी। सात मार्च 2024 को नूरसराय के इब्राहिमपुर में हुई अगलगी की घटना में एक व्यक्ति की जान चली गयी थी। इसी प्रकार, बड़ी मलावां में आग लगने से एक मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। थरथरी के शेखपुराडीह में तीन मवेशी, बिंद के नौरंगा में एक मवेशी तो बेन के माड़ी गांव में दो मवेशियों की मौत अगलगी की घटनाओं में हो गयी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.