नई दिल्ली, फरवरी 4 -- भारतीय रसोई में हलवे की अपनी एक अलग ही जगह होती है, लेकिन माखंडी हलवा इस क्लासिक मिठाई का थोड़ा रिच और खास वर्जन माना जाता है। देखने में यह भले ही सूजी के हलवे जैसा लगे, लेकिन इसका स्वाद और टेक्सचर उससे कहीं ज्यादा मखमली होता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है सूजी को पहले दूध में भिगोना जिससे हलवा बेहद सॉफ्ट, क्रीमी और मखमली बनता है। माखंडी हलवा खासतौर पर उन लोगों को पसंद आता है जिन्हें ज्यादा ड्राई या दानेदार हलवा नहीं भाता। इसमें घी, दूध और इलायची की खुशबू मिलकर एक ऐसा स्वाद देती है, जो मुंह में घुल जाता है। त्योहारों, पूजा, व्रत खोलने या अचानक मीठा खाने का मन हो - यह हलवा हर मौके के लिए परफेक्ट है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत या जटिल सामग्री की जरूरत नहीं होती। थोड़ी सी सूजी, दूध और घी से आप घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.