नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- छठ पूजा के चलते दिल्ली सरकार यमुना की साफ-सफाई पर विशेष जोर दे रही है। बीते दिन कालिंदी कुंज के घाट पर पहुंचकर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता वीडियो में दावा किया था कि यमुना साफ हो रही है। इस बार यहां बिना झाग के महिलाएं छठ पर्व मना सकेंगी। इन दावों पर आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष और पूर्व विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा, अगर यमुना सच में साफ हो गई है, तो रेखा गुप्ता और प्रवेश वर्मा चलकर एक लीटर पानी पी लें। मैं मान जाऊंगा कि यमुना साफ हो गई है। सौरभ भारद्वाज ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एएनआई से बातचीत का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- "अगर रेखा गुप्ता और परवेश वर्मा कालिंदी कुंज का एक लीटर पानी पी लें, पता चल जाएगा कितनी साफ हुई है यमुना।" अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा- "कैमिकल के छिड़काव से झाग कम होते हैं, प्रदूष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.