नई दिल्ली, दिसम्बर 28 -- भारत और पाकिस्तान की टीम जब आमने-सामने होती हैं तो उनके खिलाड़ियों के बीच तनाव बना रहता है लेकिन अब ये एक नए स्तर पर जा रहा है। हाल ही में अंडर-19 एशिया कप के दौरान दोनों टीमों के युवा खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। वहीं एशिया कप और अंडर-19 एशिया कप के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों और पीसीबी अधिकारियों के साथ हाथ न मिलाने के फैसले पर पाकिस्तान ने कड़ी नाराजगी जताई है। पीसीबी के मौजूदा चेयरमैन और एशियाई क्रिकेट परिषद के प्रमुख मोहसिन नकवी ने कहा है कि यदि भारत खेल भावना का सम्मान नहीं करना चाहता, तो पाकिस्तान भी हाथ मिलाने के लिए मजबूर नहीं है। सितंबर में एशिया कप के दौरान भारतीय टीम ने पहलगाम आतंकवादी हमले के पीडितों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिये हाथ नहीं मिलाया था । एशिया ...