नई दिल्ली, फरवरी 19 -- सीजेआई सूर्यकांत ने गुरुवार को राजस्थान के एक विधायक को कड़ी फटकार लगाई। दरअसल, विधायक ने विधानसभा में फिल्ममेकर विक्रम भट्ट की पत्नी को बेल दिए जाने पर आपत्ति जताई थी। सीजेआई सूर्यकांत ने इस मामले में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी ने कोर्ट से पंगा लेने की कोशिश की तो कानून अपना काम करेगा। सीजेआई सूर्यकांत ने साफ किया कि कोई व्यक्ति विधानसभा में बोल रहा है, इसलिए उस पर ऐक्शन नहीं होगा, ऐसा नहीं हो सकता। 'लाइव लॉ' के अनुसार, सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी भट्ट की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। यह मामला चीटिंग केस से जुड़ा हुआ है, जिसमें उनकी विक्रम भट्ट की पत्नी को कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी थी। इसके बाद गुरुवार को विक्रम भट्ट को भी जमानत मिल गई। जब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.