हजारीबाग, जनवरी 19 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि। हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने इंडियन डेंटल एसोसिएशन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय स्पोर्ट्स डेंटल समिट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया। यह आयोजन इंडियन डेंटल एसोसिएशन द्वारा इंडियन एकेडमी ऑफ स्पोर्ट्स डेंटिस्ट्री एवं केआईआईटी यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर के सहयोग से संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित समिट में देशभर के डेंटल कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया। हजारीबाग डेंटल कॉलेज के छात्रों ने टी-20 फॉर्मेट लेदर बॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस एवं कैरम जैसे विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। कैरम प्रतियोगिता में शशांक ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया। बैडमिंटन में बिस्वज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.