देहरादून, दिसम्बर 15 -- पटना 13 से 15 दिसंबर तक आयोजित अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड को छह स्वर्ण, तीस कांस्य समेत कुल नौ पदक प्राप्त हुए हैं। प्रतियोगिता में उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों की कुल 33 टीमों ने प्रतिभाग किया। टीम मैनेजर जीवन सिंह बिष्ट ने बताया कि 50 से 60 आयु वर्ग गोला फैंक स्पर्धा में संजय गैरोला समेत किरन पाटनी, बसंती फर्स्वाण, पूजा, मालिनी पंचवाल और पूजा जोशी ने स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा उम्मेद सिंह, गजेन्द्र सिंह को आठ सौ मीटर दौड़ में कांस्य, मीना सौंन को भाला फेंक में कांस्य पदक प्राप्त हुआ। पुरूष टीम के कोच प्रशांत बडोला, महिला टीम कोच रीना शाही के साथ ललित चंद जोशी, राजेन्द्र प्रसाद जोशी, कमर अब्बास, योगम्बर सिंह आदि ने प्रतिभाग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...