देहरादून, दिसम्बर 15 -- देहरादून। पटना में 13 से 15 दिसंबर तक आयोजित अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड को छह स्वर्ण, तीस कांस्य समेत कुल नौ पदक प्राप्त हुए हैं। प्रतियोगिता में उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों की कुल 33 टीमों ने प्रतिभाग किया। टीम मैनेजर जीवन सिंह बिष्ट ने बताया कि 50 से 60 आयु वर्ग गोला फैंक स्पर्धा में संजय गैरोला समेत किरन पाटनी, पूजा, मालिनी पंचवाल औ पूजा जोशी ने स्वर्ण पदक जीता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...