बेगुसराय, फरवरी 2 -- बखरी, निज संवाददाता। अखिल भारतीय स्तर पर सवर्ण समाज के हितों और अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले देश के सबसे बड़े और मजबूत संगठन अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा में सुभाष सिंह परमार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस आशय का नियुक्ति पत्र जारी करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि सुभाष सिंह परमार के नेतृत्व में सवर्ण समाज के कल्याण से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी और संगठन का आधार और अधिक मजबूत होगा। मूल रूप से बिहार के बेगूसराय जिले के बखरी निवासी सुभाष सिंह परमार को संगठन में उनकी बेहतर कार्यशैली, सक्रियता और संघर्षपूर्ण भूमिका को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह ने उम्मीद जताई कि परमार संगठन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.