पूर्णिया, फरवरी 7 -- बनमनखी संवाद सूत्र। अखिल भारतीय संतमत सत्संग के 114 वें वार्षिक अधिवेशन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। आगामी 21 फरवरी को शुरू हो रहे तीन दिवसीय संतमत सत्संग में संत महर्षि मेंही के शिश्य एवं भक्त देश विदेश से यहां पहुंच रहे हैं। बनमनखी के सिकली गढ़ धरहरा में साधु-महात्माओं का जमावड़ा लगेगा जिसमें 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। स्वामी अनमोल आनंद जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि महर्षि हरिनंदन परमहंस जी महाराज मुख्य प्रवचनकर्ता के रूप में पहुंच रहे हैं। उनके आलावे देश भर के विभिन्न हिस्सों से दर्जनों साधु संत यहां पहुंचेंगे उनका भी प्रवचन होगा। उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को प्रातः सत्संग का उद्घाटन साधु महात्माओं द्वारा स्तुति से होगा। इसके बाद 6:00 से 11:00 तक साधु महात्माओं का प्रवचन होग...