जमशेदपुर, जनवरी 5 -- बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष और अखिल भारतीय शिक्षक संघ के संरक्षक तथा बिहार और झारखंड के शिक्षकों के मार्गदर्शक बृजनंदन शर्मा के अचानक निधन हो जाने पर बारीडीह फौजाबगान, जमशेदपुर में शिक्षकों की एक आपात बैठक हुई और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई ।बैठक में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि बृजनंदन शर्मा के आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत ने एक महान व्यक्तित्व को खो दिया है। उन्होंने शिक्षकों के मान सम्मान की रक्षा के लिए जीवन भर संघर्ष किया ।शिक्षा जगत को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनके योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेंगे। वे शिक्षा ,शिक्षक शिक्षण पद्धतियों के पक्ष में संघर्ष की प्रतिमूर्ति थे। उनके नेतृत्व में शिक्षक संगठन ने विभिन्न आंदोलनों में विजयी होने का गौरव प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.