बुलंदशहर, जनवरी 8 -- खुर्जा। अखिल भारतीय वैश्य महा संगठन की नव निर्मित खुर्जा नगर ईकाई कार्यकारिणी के नगर अध्यक्ष अर्पित गर्ग को चुना गया। इसके अलावा नगर महासचिव नितिन सिंघल, नगर कोषाध्यक्ष शरद सिंघल मनोनित हुए। जिन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर बंसल व जिलाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल एडवोकेट मनोनित पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही कार्यकारिणी को संगठन के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा संगठन के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...