गया, मार्च 24 -- अखिल भारतीय राष्ट्रवादी किसान महासंघ गया जिला इकाई के कार्यकर्ताओं की सोमवार को महासंघ कार्यालय में बैठक हुई। इसमें कानून व्यवस्था की गिरती स्थिति पर चिंता व्यक्त की गई। साथ ही कोंच व पूरा गांव में घटित घटनाओं के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई। महासंघ के नेताओं ने कहा कि मोक गांव में युवा किसान की कोंच बाजार में हुई हत्या और पूरा गांव के फौजी की हुई हत्या से क्षेत्र के किसानों में क्षोभ व्याप्त है। महासंघ जिला प्रशासन से मांग करता है कि घटना में शामिल सभी अपराधी जल्द से जल्द गिरफ्तार हो। बैठक की अध्यक्षता बांके बिहारी शर्मा ने की। इस अवसर पर सचिव राजेश शर्मा, कृष्णा शर्मा, ब्रह्मानंद पासवान, सुधीर शर्मा, अजय शर्मा, बृज किशोर शर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.