गाज़ियाबाद, दिसम्बर 1 -- ट्रांस हिंडन। राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश अखिल भारतीय योगासन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय प्रतियोगिता में छात्रों ने 21 पदक हासिल किए। प्रतियोगिता सुल्तानपुर के सरस्वती विद्या मंदिर में 26 से 30 नवंबर तक हुई। छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण, 8 रजत और 3 कांस्य पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग में वंश, इशिका और नव्या ने तीन-तीन और आशीष ने एक स्वर्ण पदक जीता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...