छपरा, फरवरी 2 -- छपरा में गेट मीटिंग आयोजित फोटो 8- छपरा जंक्शन के डीजल लॉबी के बाहर प्रदर्शन करते लोको रनिंग स्टाफ छपरा, हमारे संवाददाता। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एआईआरएफ के आह्वान पर पूरे देश में अखिल भारतीय मांग दिवस सोमवार को मनाया गयाl पूर्वोत्तर रेलवे छपरा जंक्शन स्थिति डीजल लॉबी कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर एन ई रेलवे मजदूर यूनियन की पदाधिकारी और रेल कर्मचारियों ने प्रदर्शन कियाl गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। गेट मीटिंग में कर्मचारियों ने केंद्र सरकार और रेलवे प्रशासन का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकृष्ट किया। सभा की अध्यक्षता शाखा मंत्री शशि भूषण प्रसाद व दिग्विजय सिंह ने संयुक्त रूप से की। संगठन मंत्री शेषनाथ सिंह ने कहा कि रेल कर्मचारी दिन-रात राष्ट्र सेवा में लगे हुए हैं, लेकिन उनकी जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा...