बुलंदशहर, दिसम्बर 31 -- बुलंदशहर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का पूनम पंडित को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। पूनम पंडित ने कांग्रेस हाईकमान व शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। पूनम पंडित ने वर्ष 2022 में स्याना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर निवासी पूनम पंडित ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस संगठन मंत्री के.सी. वेणुगोपाल तथा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उनके लिए सम्मान और जिम्मेदारी-दोनों है। पूनम पंडित ने कहा कि वह सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.