हरदोई, दिसम्बर 14 -- हरदोई। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद अब समाप्त हो गया है। रजिस्ट्रार चिट फंड पटना बिहार द्वारा सुशील कुमार पांडे एवं उनकी जीबी कार्य समिति को मान्यता प्रदान करते हुए अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पंजीकृत कार्यालय एग्जिबिशन रोड पटना बिहार और कैंप कार्यालय जनकपुरी नई दिल्ली को वैध घोषित किया गया है। इस संबंध में रजिस्ट्रार द्वारा सुशील कुमार पांडे के पक्ष में पत्र भी जारी कर दिया गया है। इस निर्णय के बाद पूरे देश के शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जनपद हरदोई के जिला अध्यक्ष आलोक मिश्रा, जिन्हें सुशील कुमार पांडे की समिति में राष्ट्रीय सचिव निर्वाचित किया गया था, को भी चिट फंड विधि के अंतर्गत मान्यता प्राप्त हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...