बिहारशरीफ, अप्रैल 22 -- रहुई, निज संवाददाता। प्रखंड के उत्तरनावां गाँव में सोमवार को भाकपा-माले के नेतृत्व में बैठक की गई। इसमें महिलाओं ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। बैठक में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की सात सदस्यीय नई ग्राम कमेटी का गठन किया गया। इसमें रूबी देवी को अध्यक्ष, सर्बिला देवी को सचिव और रीमा देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। मालो देवी, मंजु देवी, सरोजा देवी और गिरिजा देवी को कमेटी के सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। प्रखंड भाकपा-माले प्रभारी शिवशंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार महिलाओं की दयनीय स्थिति के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। महिलाओं के खिलाफ हिंसा लगातार बढ़ रही है और दलितों, महिलाओं तथा अल्पसंख्यकों के साथ दुश्मन जैसा व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने डबल इंजन की सरकार को डबल धोखा करार देते हुए कहा कि एनडीए क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.