रांची, फरवरी 21 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय आचार्य निबंध प्रतियोगिता में देशभर के आचार्य ऑनलाइन शामिल हुए। प्रतियोगिता का विषय महाकुंभ 2025 का आयोजन आपकी दृष्टि में कैसा रहा। प्रतियोगिता में विद्या विकास समिति झारखंड (उत्तर पूर्व क्षेत्र) के विद्यालय आदित्य प्रकाश जालान सरस्वती विद्या मंदिर, कुदलुम नगड़ी रांची के प्राचार्य प्रदीप कुमार सिन्हा ने निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, इसके लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया है। विद्या विकास समिति के रांची स्थित वंदना सभा में अखिल भारतीय मंत्री ब्रह्माजी राव और विद्या विकास समिति के प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा ने प्रमाण पत्र, पुरस्कार की राशि और अंगवस्त्र प्रदान कर इन्हें सम्मानित किया। स्थानीय प्रबंधकारिणी समिति के अधिकारियों ने भी इन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की क...