श्रीनगर, मई 4 -- हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की दर्शनशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. कविता भट्ट को अखिल भारतीय दर्शन परिषद (अभादप) भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सहसचिव मनोनीत किया गया है। इस पद पर पहुंचने वाली वे विश्वविद्यालय की पहली शिक्षिका बन गई हैं। डा. कविता भट्ट ने बताया कि यह परिषद शिक्षण संस्थानों, शोध केंद्रों और विद्वानों के बीच संवाद और समन्वय का एक सशक्त माध्यम है। डॉ कविता ने दर्शनशास्त्र, योग और हिंदी साहित्य में 29 पुस्तकें लिखीं हैं, जिनमें से अनेक पुस्तकें विभिन्न विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में भी सम्मिलित हैं और अनेक पुरस्कृत भी हैं। लेखन के क्षेत्र में शैलपुत्री उपनाम से ख्याति प्राप्त डॉ कविता ने बताया कि उनका सांगठनिक दृष्टि से भी दर्शनशास्त्र और योग के प्रति समर्पण विद्यार्थी जीवन से ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.