शामली, फरवरी 22 -- शामली। शहर के श्री रघुनाथ मंदिर प्रांगण में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के प्रांतीय संगठन मंत्री नरेंद्र शर्मा का कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। बैठक के दौरान प्रांतीय संगठन मंत्री ने डॉ. हरिओम पाठक को शामली जिलाध्यक्ष घोषित किया तथा शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी के गठन के निर्देश दिए। इस अवसर पर डॉ. हरिओम पाठक ने शीर्ष नेतृत्व एवं नरेंद्र शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।प्रांतीय संगठन मंत्री नरेंद्र शर्मा ने कहा कि यदि सामान्य किराना दुकानों से लेकर बड़े मॉल, उद्योग या कंपनियों द्वारा ग्राहकों का उत्पीड़न किया जाता है तो संगठन उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र के सहयोग से ग्राहकों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें न...