एटा, मार्च 26 -- अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला एटा ब्रज प्रांत महिला आयाम का होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय महिला आयाम प्रमुख, ब्रजप्रांत प्रभारी आशा सिंह, ब्रजप्रांत अध्यक्ष बीके अग्रवाल, ब्रज प्रांत कोषाध्यक्ष अशोक बाबू गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर किया। ब्रजप्रांत अध्यक्ष वीके अग्रवाल ने बताया कि ग्राहकों को खरीदारी करते समय क्या-क्या सावधानी रखनी चाहिए। ग्राहक कहीं भी ठगा न जाए। जिसको जागरूक करने का कार्य अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत करती है। उन्होंने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम एवं सूचना का अधिकार अधिनियम के बारे में भी जानकारी दी। राष्ट्रीय महिला आयाम प्रमुख आशा सिंह ने कहा कि प्रत्येक परिवार की रीड महिला ही होती है। इसलिए महिलाओं की जिम्मेदारी ज्यादा होती है। खरीदारी भी 80 प्रतिशत से अधिक महिलाएं ही करती हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.