मथुरा, जनवरी 31 -- अखिल भारतीय गौड़ मंडल की कार्यकारणी की बैठक महाविद्या कालोनी स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें यूजीसी काले कानून का सभी पुरजोर विरोध किया। बैठक में विनोद गौड़ ने कहा कि यह यूजीसी लाकर सरकार ने सवर्ण जाति की पीठ पर कुठाराघात किया है, धर्म को जातियों में बांटने वाला कला कानून बना दिया है। सवर्ण समाज के बच्चों को शिक्षा में व्यवधान डालने का कार्य किया है वहीं सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप से कानून पर अस्थाई रोक लगी है १९ मार्च को कोर्ट में पुनः सुनवाई होगी। वृषभान गोस्वामी ने कहा कि शिक्षा का मकसद एकता है विभाजन नहीं सुप्रीम कोर्ट की रोक सही समय पर लगाई गई है सरकार को यह कानून वापस लेना होगा। पंकज शर्मा ने कहा कि सरकार को संवेदनशीलता से नया ड्राफ्ट लाना चाहिए जिससे सभी वर्ग के छात्र समानता महसूस करें। मनोज मिश्रा ने...