चक्रधरपुर, सितम्बर 25 -- सोनुवा, संवाददाता अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की ओर से राष्ट्रीय महासम्मेलन एवं नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम पटना दानापुर में आयोजित किया गया। मौके पर अतिथि के रूप में संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गुरुचरण नायक भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री और अनुसूचित जनजाति एवं जनजाति जन कल्याण सम्बंधित संसदीय समिति के अध्यक्ष फग्गन सिंह कुलस्ते भी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत गोंडी रिती रिवाज के अनुसार की गई। विभिन्न राज्यों से से आए गोंड समाज के लोगों को एकजुट रहने के बारे में और सामाजिक एकजुटता के लिए पुरे भारत में अपने-अपने क्षेत्रों में सामाजिक सभा आयोजित करने पर चर्चा किया गया। इस कार्यक्रम में संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गुरु चरण नायक के साथ प्रदेश महामंत्री लक्ष्मण नायक,जमशेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.