हजारीबाग, फरवरी 2 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड के बानादाग उच्च विद्यालय में सोमवार को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की ओर से शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद जगदेव प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार कुमार कुशवाहा व संचालन जिला कोषाध्यक्ष रामनारायण कुशवाहा ने किया। उपस्थित लोगों ने शहीद जगदेव प्रसाद के विचारों, संघर्षों और सामाजिक न्याय के लिए दिए गए बलिदान को याद किया। प्रदेश महासचिव प्रभु दयाल कुशवाहा, जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष नरेश कुशवाहा, जिला महासचिव राजकुमार मौर्य आदि ने कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद जीवन भर शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को जगदेव ...