गंगापार, दिसम्बर 6 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। शनिवार को बारा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जसरा दलित बस्ती के उजाड़े जाने व कागजों में हेराफेरी के विरोध में अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। जसरा दलित बस्ती 80 वर्षों से अधिक आराजी संख्या 61 पर चार दर्जन से अधिक लोग बसे है, दशकों से आवासीय पट्टे की मांग करते चले आ रहे हैं, पर प्रशासन अभी तक पट्टा नहीं दिया लेखपाल-कानूनगो बस्ती खाली कराने व बुलडोजर चलाने की धमकी देकर आते है।ज्ञापन सौंपकर मांग किया गया कि कब्जेदार गरीबों को अन्य जगह बसाया जाए। साथ में गांव सभा की जमीनों पर वैकल्पिक पट्टे व आवास निर्माण की धनराशि देने के बाद ही विस्थापन की कार्यवाही की जाए। तहसीलदार बारा रोशनी सोलंकी ने आश्वासन दिया कि किसी को नहीं विस्थापित किया जाएगा,फर्जीव...