रामगढ़, मई 4 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के रामगढ़ जिला सचिव सह गोला निवासी अनिल कुमार सिन्हा के मां एवं प्रसिद्ध समाजसेवी स्व. प्रधान भुवनेश्वर प्रसाद उर्फ भून्ना बाबू की पत्नी प्रेमलता सिन्हा (उम्र 93 वर्ष ) ने शुक्रवार संध्या 5.15 बजे अंतिम सांस ली। शनिवार को उनके अंतिम यात्रा में समाज के कई लोग शामिल हुए। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र संजय कुमार सिन्हा ने दी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा रामगढ़ जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा ने अनिल सिन्हा के मां के निधन पर गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आकस्मिक निधन से कायस्थ समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। हमने अपने परिवार के एक महत्पूर्ण स्तंभ को खो दिया है। ईश्वर पवित्र आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिजनों को दुःख सहने की...