रामगढ़, मई 6 -- गोला, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला सचिव अनिल कुमार सिन्हा की माता प्रेमलता सिन्हा 93 वर्ष पति समाजसेवी स्व प्रधान भुवनेश्वर प्रसाद उर्फ भून्ना बाबू ने बीती शाम को अपने गोला स्थित घर में अंतिम सांस ली। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। वे अपने पीछे छह पुत्र व एक पुत्री सहित नाती पोतों का भरापूरा परिवार छोड़ गई। मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र संजय कुमार सिन्हा ने दी। उनके अंतिम संस्कार में समाज के लोगों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। अभाकाम के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा ने माता जी के निधन पर गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। ईश्वर पवित्र आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। -निधन पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.