शाहजहांपुर, जनवरी 5 -- अखिल भारतीय कश्यप महासभा ने प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में 6 से 18 वर्ष तक के बच्चों ने निबंध, चित्रकला जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष जगदीशचंद्र कश्यप रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. मधुसूदन कश्यप ने किया, जिन्होंने पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और आकर्षक ढंग से संचालित किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी संजय कश्यप, हरीश कश्यप, अजय कश्यप, अखिल कश्यप, मदनलाल कश्यप, विनोद कश्यप और महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी उपस्थित रहीं। मोनाक्षी कश्यप, रेखा कश्यप, रागिनी, शिवा सहित अन्य सदस्यों ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

हिंदी हिन्दुस्त...