शामली, दिसम्बर 11 -- गुरूवार को नगर पालिका सभागार में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई शामली का गठन किया या। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने की, जबकि संपूर्ण प्रक्रिया का अनुमोदन जिला प्रभारी अंकित जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई, इसके बाद संगठन के उद्देश्य, व्यापारी हितों व आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री शशांक वर्मा ने सुचारू रूप से किया। इस दौरान उपस्थित व्यापारी नेताओं ने जिले में बेहतर व्यावसायिक वातावरण, समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने पर अपने विचार साझा किए। बैठक में जिला इकाई के नव गठित पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जिसमें जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष वैभव प्रकाश गोयल, डॉ. नीरज वशिष्ठ, जिला उपाध्...