चंदौली, फरवरी 13 -- चंदौली/नौगढ़, हिटी। मजदूर विरोधी चार श्रम कोड के खिलाफ और मनरेगा की बहाली को लेकर अखिल भारतीय आम हड़ताल के समर्थन में मजदूर एवं किसानों ने गुरुवार को चंदौली और नौगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान चंदौली में मार्च निकालने के साथ ही धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बामपंथी नेताओं ने कहा कि भारत सरकार ने विकसित भारत ग्रामीण रोजगार आजीविका मिशन कानून बनाकर मनरेगा कानून को खत्म कर दिया है। नए कानून में केंद्र सरकार मनमर्जी से अपने पसंद के क्षेत्र को अधिसूचित करेगी। वहीं राज्यों से भेदभाव करेगी। बजट का 40 प्रतिशत हिस्सा राज्यों पर थोंप दिया गया है। इसी तरह से 4 श्रम संहिता लागू कर बड़े पूंजी पतियों एवं उद्योगपतियों को खुली छूट दे दी गई है कि वह अपने मुनाफा के लिए मनमानी तरीके से काम का घंटा एवं मजदूरी तय करें। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.