मथुरा, फरवरी 16 -- अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक सोमवार को परिक्रमा मार्ग रमणरेती क्षेत्र स्थित धानुका आश्रम में आयोजित होगी, जिसमें ब्राह्मण समाज की आगामी रणनीति, संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक एकजुटता,युवाओं की भागीदारी तथा प्रस्तावित विशाल सम्मेलन को लेकर विस्तृत मंथन किया जाएगा। इसके अलावा समाज की वर्तमान चुनौतियों, सम्मान और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा होने की संभावना है। जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव राष्ट्र, धर्म और संस्कृति के संरक्षण में अग्रणी रहा है और अब समय आ गया है कि संगठन को और अधिक सशक्त एवं संगठित किया जाए। जिला महासचिव आशीष गौतम चिंटू ने बताया कि यह बैठक समाज की एकता और संगठन की मजबूती के लिए अत्यंत निर्णायक सिद्ध होगी। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि यह बैठक...