गोरखपुर, फरवरी 24 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। राष्ट्रनिष्ठ युवा नेता अखिल देव त्रिपाठी की स्मृति में आयोजित अखिल स्मृति जयंती सप्ताह का समापन सोमवार को एनेक्सी भवन, तारामंडल सभागार में 'अखिल स्मरणम् स्मृति गोष्ठी' श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा से हुआ, जिसके बाद उपस्थित जनसमूह ने दिवंगत आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा-सुमन समर्पित किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री एवं गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ के निवर्तमान उपाध्यक्ष रहे अखिल देव त्रिपाठी विगत 23 जनवरी-2026 को असामयिक रूप से दिवंगत हो गए थे। उनकी जन्मतिथि 16 फरवरी के उपलक्ष्य में 16 से 23 फरवरी तक विविध सामाजिक, सेवा भाव से युक्त एवं राष्ट्रोन्मुख कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समापन गोष्ठी में सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला ने कह...