बांदा, दिसम्बर 24 -- बांदा। संवाददाता जनपद के होनहार क्रिकट खिलाड़ी अखिल द्विवेदी ने बेंगलुरु में अपनी बैटिंग की धाक जमाई। बेंगलुरू से टूर्नामेंट के समापन के बाद जिले में वापसी पर खिलाड़ी अखिल का जोरदार स्वागत हुआ। जनपद के छिबांव (खुरहंड) गांव निवासी हरिशंकर द्विवेदी उर्फ बच्चा के 21 वर्षीय पुत्र अखिल द्विवेदी का चयन आईएससीएल (इंडिया साफ्ट बॉल क्रिकेट लीग) के लिए हुआ था। राइट हैंड बैट्समैन अखिल ने यूपी ब्लू की 15 सदस्यीय टीम में बतौर मध्यम क्रम बल्लेबाज के रूप में शामिल हुए। दो दिसंबर से बेंगलुरु में आईएससीएल टूर्नामेंट शुरू हुआ। इसमें देश की 26 टीमों ने प्रतिभाग किया। अखिल द्विवेदी चीकू ने बैटिंग से अपना जलवा दिखाया तो कई अहम कैच भी लपके और नेशनल स्तर के खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। यूपी ब्लू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमी फाइनल ...