लखनऊ, जनवरी 19 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से सोमवार को मुजफ्फरनगर व शामली के दो नौजवान पहलवानों ने भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। मोंटी मलिक पुत्र सतेंद्र मलिक और नवीन बालियान पुत्र ओम प्रकाश सिंह ने अखिलेश का आभार जताते हुए कहा कि उनके मुख्यमंत्रित्वकाल में पहलवानों को खेल पुरस्कार व यश भारती से सम्मानित किया गया था। अखिलेश ने दोनों नौजवान पहलवानों को शुभकामनाएं दी और उनका सम्मान किया। इस अवसर पर सांसद हरेंद्र मलिक व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.