लखनऊ, जनवरी 4 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से रविवार को प्रयागराज के शान यदुवंशी ने मिलकर अमरूद भेंट किए। वह बलिहा ब्लाक के ग्राम प्रधान हैं। वह अपने बाग से ताजे अमरूद लाए थे। अखिलेश ने अमरूदों की तारीफ करते हुए उनको इस भेंट के लिए धन्यवाद दिया। इलाहाबादी अमरूद की ख्याति देश-विदेश तक है, इनका सुर्ख लाल रंग अलग ही पहचान दिलाता है। इनका स्वाद मीठा होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...