हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 8 -- राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार के कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद नई जिम्मेदारी मिली है। उनकी अब कांग्रेस कार्यसमिति में एंट्री हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) का स्थायी आमंत्रित सदस्य मनोनित किया है। उनका मनोनयन तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। कांग्रेस ने डेढ़ महीने पहले ही अखिलेश सिंह को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर उनकी जगह दलित वर्ग से आने वाले राजेश राम को जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद से अखिलेश आलाकमान से नाराज बताए जा रहे थे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में बिखराव की आशंका के चलते उन्हें सीडब्ल्यूसी का सदस्य बनाया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.