लखनऊ, फरवरी 18 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को मेरठ के तीन इंजीनियरिंग छात्रों को लैपटाप प्रदान किए। जिन छात्रों को लैपटाप प्रदान किए गए, उनमें मेरठ के ग्राम रोहटा निवासी बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र कुनाल, ग्राम मीरपुर निवासी बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र अभिषेक तथा कस्बा लावड़ निवासी बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र मोहम्मद कैफ शामिल हैं। अखिलेश यादव ने तीनों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर किसान नेता हरेंद्र ताऊ भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...